गर्भवती होने की अटकलों पर बचती नजर आईं करीना

मुंबई, 10 जून (आईएएनएस)। अभिनेता सैफ अली खान की अभिनेत्री पत्नी करीना कपूर गर्भवती होने की अटकलों पर सवालों से बचती नजर आईं।

आगामी फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ के प्रचार के लिए पहुंचीं करीना से जब पूछा गया कि क्या उनके गर्भवती होने की बात सच है, तो उन्होंने कहा, “मैं महिला हूं। उम्मीद है, भगवान की कृपा होगी। लेकिन अभी मैं इस बारे में कुछ नहीं कह सकती। फिलहाल आप सभी इस बारे में जिस तरह बात कर रहे हैं, उससे मैं रोमांचित महसूस कर रही हूं।”

हाल ही में लंदन में सैफ के साथ छुट्टी मनाकर लौटीं करीना ने मजाक में कहा कि उन्होंने लंदन में पांच बच्चे छिपाकर रखे हैं।

फिलहाल वह अपनी आगामी फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ को लेकर उत्साहित हैं।

अभिषेक चौबे द्वारा निर्देशित फिल्म में शाहिद कपूर, आलिया भट्ट और दिलजीच दोसांझ जैसे सितारे भी हैं।

पंजाब में ड्रग्स की समस्या पर आधारित फिल्म 17 जून को रिलीज होने वाली है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493