मुंबई, 10 जून (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को गिरावट देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 127.71 अंकों की गिरावट के साथ 26,635.75 पर और निफ्टी 33.55 अंकों की गिरावट के साथ 8,170.05 पर बंद हुआ।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 21.20 अंकों की गिरावट के साथ 26,742.26 पर खुला और 127.71 अंकों या 0.48 फीसदी गिरावट के साथ 26,635.75 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 26,972.06 के ऊपरी और 26,620.50 के निचले स्तर को छुआ।
सेंसेक्स के 30 में से 8 शेयरों में तेजी रही। भेल (2.02 फीसदी), ल्यूपिन (0.64 फीसदी), एनटीपीसी (0.50 फीसदी), रिलायंस (0.43 फीसदी) और अडाणी पोर्ट्स (0.25 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।
सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे टाटा स्टील (2.08 फीसदी), टाटा मोटर्स (2.04 फीसदी), कोल इंडिया (1.98 फीसदी), भारतीय स्टेट बैंक (1.81 फीसदी) और गेल (1.65 फीसदी)।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 23.35 अंकों की गिरावट के साथ 8,180.25 पर खुला और 33.55 अंकों या 0.41 फीसदी गिरावट के साथ 8,170.05 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,265.60 के ऊपरी और 8,162.85 के निचले स्तर को छुआ।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट देखी गई। मिडकैप 45.47 अंकों की गिरावट के साथ 11,376.37 पर और स्मॉलकैप 22.35 अंकों की गिरावट के साथ 11,362.72 पर बंद हुआ।
बीएसई के 19 में से 3 सेक्टरों बिजली (0.60 फीसदी), उपभोक्ता सेवा (0.27 फीसदी) और आधारभूत सामग्री (0.09 फीसदी) में तेजी रही।
बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे रियल्टी (1.03 फीसदी), वाहन (0.95 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (0.71 फीसदी), औद्योगिक (0.69 फीसदी) और तेल एवं गैस (0.69 फीसदी)।
बीएसई में कारोबार का रुझान नकारात्मक रहा। कुल 1,189 शेयरों में तेजी और 1,382 में गिरावट रही, जबकि 194 शेयरों के भाव में बदलाव नहीं हुआ।
dharmpath.com dharmpath