ई-कॉमर्स में जल्द ही ‘प्राइसिंग’ की जगह लेगी ‘सुविधा’

नई दिल्ली, 10 जून (आईएएनएस)। देश में ब्रॉडबैंड के बढ़ते उपयोग के साथ 2019 तक ऑनलाइन शॉपिंग में सुविधा एक प्रमुख मुद्दा हो जाएगा, जबकि आज प्राइसिंग महत्वपूर्ण मुद्दा है। इससे ई-कॉमर्स कंपनियों को आखिरकार फायदा होने लगेगा। यह बात मोर्गन स्टेनले ने कही है।

बैंक की रिसर्च इकाई ने अपनी ताजा रपट में कहा, “इंटरनेट उपयोग देश में नया चलन है। 70 फीसदी इंटरनेट उपयोगकर्ताओं के पास इंटरनेट उपयोग का पांच साल से कम का अनुभव है।”

रपट में कहा गया है, “2015 के अंत में किए गए हमारे अल्फावाइज सर्वेक्षण के मुताबिक इंटरनेट पर दो साल से कम अनुभव रखने वाले 70-75 फीसदी उपयोगकर्ता आकर्षक मूल्यों के कारण ऑनलाइन शॉपिंग के प्रति आकर्षित हुए।”

रपट के मुताबिक, “2019 के बाद हालांकि भारतीय ऑनलाइन खरीदारों के लिए सुविधा का महत्व प्राइसिंग से अधिक हो जाएगा।”

मोर्गन स्टेनले के मुताबिक, पांच साल से अधिक इंटरनेट उपयोग का अनुभव रखने वालों के लिए प्राइसिंग की तुलना में सुविधा का महत्व बढ़ जाता है।

बैंक ने कहा कि कुछ और वर्षो तक इंटरनेट उपयोगकर्ताओं में पांच साल से कम इंटरनेट उपयोग का अनुभव रखने वालों का अनुपात 70 फीसदी से अधिक रहेगा, जिनके लिए प्राइसिंग महत्वपूर्ण मुद्दा रहेगा।

रपट के मुताबिक, 2019 तक 40 फीसदी से अधिक इंटरनेट उपयोगकर्ताओं के पास पांच साल से अधिक अनुभव हो जाएगा और तब प्राइसिंग की जगह सुविधा का महत्व बढ़ जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493