वायुसेना में 18 जून को शामिल होंगी 3 महिला पायलट

हैदराबाद, 10 जून (आईएएनएस)। लड़ाकू विमान उड़ाने वाली देश की प्रथम तीन महिला पायलट 18 जून को औपचारिक तौर पर भारतीय वायुसेना (आईएएफ) में शामिल हो जाएंगी।

हैदराबाद के बाहरी इलाके में स्थित दुंदीगाल के वायुसेना अकादमी में एक संयुक्त स्नातक परेड के दौरान रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर खुद लड़ाकू विमानों की तीनों महिला पायलटों को भारतीय वायुसेना के विभिन्न शाखाओं के उनके फ्लाइट कैडेट्स के साथ औपचारिक तौर पर शामिल कराएंगे।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक, “स्नातक परेड भारतीय वायुसेना के इतिहास में मील का पत्थर साबित होगा, क्योंकि पहली तीनों महिला पायलट उड़ान शाखा की फाइटर स्ट्रीम में शामिल होंगी।”

मंत्री पासिंग-आउट परेड को देखेंगे और देश के राष्ट्रपति की ओर से 22 महिला प्रशिक्षुओं सहित विभिन्न शाखाओं के 129 स्नातक प्रशिक्षुओं को ‘प्रेसिडेंट्स कमिशन’ प्रदान करेंगे।

पर्रिकर उड़ान प्रशिक्षण ग्रहण कर चुके फ्लाइंग ब्रांच, भारतीय नौसेना तथा तटरक्षक के नए कमिशंड अधिकारियों को ‘विंग्स एंड ब्रेवेट्स’ भेंट करेंगे।

स्नातक के मौके पर वे अपने स्वागत में एक औपचारिक समारोह में हिस्सा लेंगे और स्नातक प्रशिक्षुओं तथा उनके माता-पिता से बातचीत करेंगे।

इस समारोह के दौरान रक्षामंत्री उन कैडेटों को ट्रॉफी देंगे, जिन्होंने अपने क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन किया है।

वायुसेना अकादमी में विभिन्न शाखाओं जैसे उड़ान, नौवहन, प्रशासन, लॉजिस्टिक, अकाउंट्स, शिक्षा तथा अंतरिक्ष विज्ञान के लिए प्री-कमिशनिंग ट्रेनिंग प्रत्येक साल जनवरी व जुलाई में शुरू होती है और संयुक्त स्नातक परेड के साथ क्रमश: दिसंबर तथा जून में उसका समापन होता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493