नई दिल्ली, 10 जून (आईएएनएस)। नेपाल के साथ संबंधों में खटास के बीच विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने शुक्रवार को नेपाल के उप प्रधानमंत्री व विदेश मंत्री कमल थापा से यहां मुलाकात की।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने ट्वीट किया, “नेपाल के साथ संबंध बरकरार हैं। विदेशमंत्री सुषमा स्वराज ने उपप्रधानमंत्री व विदेशमंत्री कमल थापा से दिल्ली में मुलाकात की।”
थापा शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी पहुंचे, जहां वह शनिवार को साउथ एशियन युनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता करेंगे।
बीते महीने की शुरुआत में नेपाल ने भारत पर आरोप लगाया था कि उसने नेपाली कांग्रेस तथा युनाइटेड कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल-माओवादी (यूसीपीएन-एम) को शह देकर के.पी.शर्मा ओली सरकार को गिराने की कोशिश की।
इसके बाद उसने मई मध्य में राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी की प्रस्तावित भारत यात्रा को रद्द कर दिया और दिल्ली से अपने राजदूत को वापस बुला लिया था।
dharmpath.com dharmpath