नई दिल्ली, 10 जून (आईएएनएस)। नामांकन व प्रवेश सत्र के ऊहापोह के बीच माइंडलर ने कॅरियर से संबंधित सक्षमता हासिल करने हेतु पांच आयामी असेसमेंट टूल शुरू किया है। विद्याार्थियों को उनकी कॅरियर संबंधी निर्णय प्रक्रिया के दौरान आने वाली कठिनाइयों के निवारण के लिए माइंडलर ने एक विधिवत अनुसंधानित, मशीन लर्निग एवं एल्गोरिदम चालित प्लेटफॉर्म को पेश किया है।
कंपनी ने एक बयान जारी कर बताया कि यह वैश्विक क्षेत्र के विशेषज्ञों, कॅरियर काउंसलर्स व अग्रणी मनोवैज्ञानिकों एवं साइकोमेट्रीशियंस के ज्ञान और विशेषज्ञता से सुसज्जित है। कक्षा 8 से 12 तक के विद्याार्थियों के लिए विशेष रूप से डिजाइन किया गया यह मंच प्रतीक भार्गव एवं उनके संरक्षक प्रिक्षित धांडा के मस्तिष्क की उपज है।
इस बारे में माइंडलर के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रतीक भार्गव ने बताया, “यह कॅरियर गाइडेंस प्रणाली विद्यार्थियों व अभिभावकों को जानकारी से परिपूर्ण करियर संबंधी निर्णय लेने में सशक्तीकृत करने के लिए लक्षित है, इससे भारत में कौशल संपन्न कार्य दल की सक्षमता में सुधार करने में सहायता मिलेगी। इस मंच की सबसे अनूठी बात यह है कि इसमें रणनीतिक मानवीय हस्तक्षेपों के साथ कृत्रिम बौद्धिकता व मशीन लर्निग का सम्मिश्रण किया गया है, जो विद्यार्थियों को सर्वाधिक उपयुक्त कैरियर का चयन करने में सहायता करेगा।”
माइंडलर के पास विशेषज्ञों की एक ऐसी टीम है, जिसमें आइआइटी, आइएसबी, हारवर्ड जैसे अग्रणी संस्थानों के विशेषज्ञ एवं अग्रणी मनोवैज्ञानिक शामिल हैं, जो विद्यार्थियों को प्रत्येक कदम पर समुचित गाइडेंस एवं काउंसलिंग उपलब्ध कराते हैं। माइंडलर ने भारत के पहले मेंटर कनेक्ट ऐप्लिकेशन को भी विकसित किया है, जो वैयक्तीकृत गाइडेंस के लिए समूचे देश के अग्रणी कॉलेजों के मेंटर्स को विद्यार्थियों से जोड़ता है।
dharmpath.com dharmpath