नई दिल्ली, 11 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार रात को हल्की बारिश और तेज हवा चलने के बाद शनिवार सुबह बदली छाई रही।
बारिश की वजह से लोगों को राहत मिली। न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबकि, पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली में 1.6 एमएम बारिश दर्ज की गई।
आईएमडी के मुताबिक, “आसमान में आंशिक बदली छाई रहेगी। शाम और रात में हल्की बारिश तथा गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं।”
अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। सुबह 8.30 बजे आद्र्रता 68 प्रतिशत दर्ज की गई।
दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 41.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath