हर दो माह पर बीजिंग के कार कोटा आवंटन की घोषणा करने वाली सरकारी वेबसाइट ‘बीजेएचजेवाईडी डॉट जीओवी डॉट सीएन’ के मुताबिक, इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए व्यक्तिगत और कंपनी आवेदकों की संख्या कुल 17,600 है, जो इससे पहले के दौर से 5,000 अधिक है।
बीजिंग की इस साल 60,000 नवीन ऊर्जा वाहनों को सड़क पर उतारने की योजना है। 25,424 वाहनों के लिए पहले ही मंजूरी दी जा चुकी है।
‘बीजिंग टाइम्स’ के मुताबिक, इस साल का कोटा अगले दौर तक पूरा हो जाने की संभावना है, जो अगस्त में समाप्त हो रहा है। यदि कोटा नहीं बढ़ाया जाता है तो नए आवेदकों को अगले साल का इंतजार करना होगा।
dharmpath.com dharmpath