‘मदारी’ में लिप-सिंग करते दिखेंगे इरफान

मुंबई, 11 जून (आईएएनएस)। अभिनेता इरफान खान आगामी फिल्म ‘मदारी’ के एक गीत ‘डमा डम’ में लिप-सिंग (गीत के बोल के अनुसार होंठ हिलाना) करते नजर आएंगे।

इरफान ने कहा, “मैं अपनी आवाज में नई और अनूठी चीज लाने की कोशिश कर रहा हूं।”

अपने बेहतरीन अभिनय के लिए पहचाने जाने वाले इरफान ने इससे पहले कभी किसी फिल्म में लिप-सिंग नहीं की है।

इस गीत को विशाल ददलानी ने गाया है, जबकि विशाल भारद्वाज ने इसमें संगीत दिया है।

‘ईजमाईट्रिप डॉट कॉम’ के सहयोग से मिराज एंटरटेनमेंट और भरत शाह द्वारा प्रस्तुत ‘मदारी’ परमहंस क्रिएशंस द्वारा निर्मित है।

निशिकांत कामत द्वारा निर्देशित फिल्म ‘मदारी’ 15 जुलाई को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493