लालू प्रसाद ने घूमधाम से अपना 69वां जन्मदिन मनाया

पटना, 11 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रमुख लालू प्रसाद शनिवार को 69 साल के हो गए। उन्होंने अपना जन्मदिन ऐसे समय में धूमधाम से मनाया, जब उनके परिवार का राजनीतिक सितारा एक बार फिर चमक रहा है।

पटना में सर्कुलर रोड स्थित उनके आलीशान बंगले पर शनिवार सुबह से ही उत्सव जैसा माहौल था। इस बंगला में उनका परिवार रहता है।

घर को ताजे फूलों से सजाया गया था।

जन्मदिन पर लालू मुस्कुराते हुए अपनी पत्नी और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देबी, बड़े बेटे और राज्य के स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप, छोटे बेटे और राज्य के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, बेटी मीसा भारती तथा दर्जनों राजद कार्यकर्ताओं से घिरे थे।

उन्होंने 69 पाउंड का केक काटा और बधाई देने आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा किया।

पार्टी के एक नेता ने कहा, “एक दशक के बाद इस तरह का समारोह हुआ है। यह 2005 तक के समय जैसा है, जब राजद सत्ता में थी।”

लालू प्रसाद को बधाई देने उनके घर आने वाले गणमाण्य लोगों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी थे।

लालू प्रसाद ने संवाददाताओं से कहा कि देश के विभिन्न भागों और विदेशों से उनके नाती-नातिनों ने भी उन्हें जन्मदिन पर ‘हैप्पी बर्थ डे’ कह कर शुभकामनाएं दी हैं।

लालू ने कहा कि उनका जन्मदिन 1990 के दशक के शुरुआती वर्षो से सार्वजनिक रूप से मनाया जा रहा है, जब वह राज्य के मुख्यमंत्री थे।

हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि वह निश्चित रूप से नहीं कह सकते कि किस तिथि को उनका जन्म हुआ था, लेकिन स्कूल के प्रमाण-पत्र में उनकी जन्मतिथि के रूप में 11 जून का उल्लेख है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493