मुंबई, 11 जून (आईएएनएस)। अभिनेता अभिषेक बच्चन ने अपने पिता, महानायक अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘टीई3एन’ देखकर इसमें उनके अभिनय को अब तक की बेहतरीन प्रस्तुति करार दिया है।
रिभू दासगुप्ता द्वारा निर्देशित फिल्म देखने के बाद उन्होंने ट्विटर पर लिखा, “फिल्म ‘टीई3एन’ देखी। अगर आपने नहीं देखी तो देखें। यह फिल्म पसंद आएगी। हर किसी की इसमें बेहतरीन प्रस्तुति है।”
सुजॉय घोष द्वारा निर्मित फिल्म ‘टीई3एन’ में अमिताभ और नवाजुद्दीन सिद्दीकी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं, जबकि विद्या बालन इसमें अतिथि भूमिका में दिखाई देंगी।
पिता के अभिनय से आकर्षित अभिषेक ने ट्विटर पर लिखा, “फिल्म देखने के बाद लगता है कि इससे पहले उन्होंने ऐसा अभिनय नहीं किया। सीनियर बच्चन एक जादूगर हैं।”
यह फिल्म शुक्रवार को रिलीज हुई।
dharmpath.com dharmpath