मुंबई, 11 जून (आईएएनएस)। अनुभवी अभिनेत्री और सामाजिक कार्यकर्ता शबाना आजमी ने कहा कि आगामी फिल्म ‘ईदगाह’ में उन्होंने दिल-दहला देने वाले दृश्य की शूटिंग की है।
शबाना (65) ने ट्विटर पर कहा कि दृश्य में वह एक लड़के की पिटाई करते नजर आएंगी।
फिल्म ‘नीरजा’ में नजर आ चुकीं शबाना ने कहा, “आज एक यहान नामक लड़के के साथ दिल-दहला देने वाले दृश्य की शूटिंग की। इसमें मैं उसे धोखा देने के लिए उसे पीटते हुए दिखाई दूंगी, जिससे मुझे भी कष्ट होगा।”
फिल्म ‘ईदगाह’ हिंदी लेखक प्रेमचंद के ऐसे ही शीर्षक की लघु कहानी पर आधारित है।
dharmpath.com dharmpath