फ्री वाउचर दुनिया डॉट कॉम की वेबसाइट लांच

नई दिल्ली, 11 जून (आईएएनएस)। फ्री वाउचर दुनिया डॉट कॉम ने अपना नए डिस्काउंट वाउचर बुकलेट और वेब पोर्टल लांच किया। इसमें आतिथ्य, स्वास्थ्य, सौंदर्य, मनोरंजन जैसे कई क्षेत्रों से जुड़े ब्रांड शामिल हैं।

यह योजना आज के दौर में बाजार में लगातार नएपन की तलाश कर रहे लोगों के लिए विशेष रूप से तैयार की गई है। नई दिल्ली में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम की मेजबानी 91.1 एफएम रेडियो स्टेशन के आर.जे युवी ने की।

इस छूट योजना के तहत खाद्य क्षेत्र में चुनिंदा रेस्तरां में खाने-पीने पर 10 प्रतिशत तक की छूट दी गई है। सौंदर्य क्षेत्र में फेशियल, हेयर कट पर 500 रुपये तक की छूट दी गई है। वहीं, जस्ट चिल जैसे वॉटर पार्क में एक के साथ एक निशुल्क प्रवेश और दो के साथ एक के निशुल्क प्रवेश जैसी योजनाएं हैं। यह विशेष योजना 31 मार्च 2017 तक लागू रहेगी।

इस मौके पर फ्री वाउचर दुनिया डॉट कॉम के प्रबंध निदेशक राकेश शर्मा ने बुकलेट लांच की। उन्होंने कहा, “इस योजना का उद्देश्य ग्राहकों को उच्चतम गुणवत्ता और अधिकतम संतुष्टि देना है। हमने इतने वर्षो में अपने कामकाज को बदला है और ग्राहक की जरूरतों और प्राथमिकताओं को देखते हुए काम करना शुरू किया है।”

मार्केटिंग प्रमुख संतोष ने आईएएनएस को बताया, “इस छूट योजना के तहत 1200 रुपये में पांच सितारा होटलों में खाना ख्राया जा सकता है। हबीब जैसे हेयर सैलून में बेहद कम दाम में सेवाएं ली जा सकती हैं। निशुल्क प्रवेश के साथ वाटर पार्क में एंट्री की जा सकती है। इसमें कोई अप्रत्यक्ष शुल्क भी नहीं है।”

इस कार्यक्रम में ‘फ्री वाउचर दुनिया’ से जुड़े ब्रांड्स के लगभग 300 प्रतिनिधि उपस्थित थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493