उप्र : शटर तोड़ चोरों ने 3 दुकानों से उड़ाया माल, 1 गिरफ्तार

जानकारी के मुताबिक, रामपुर जागीर मार्केट में शनिवार सुबह पांच बजे गार्ड ने देखा कि किराना स्टोर का शटर खुला हुआ है। गार्ड को आता देख बाइक पर बैठा शख्स फरार हो गया। जब गार्ड दुकान के अंदर पहुंचा तो मौके से बदमाश भागने लगे, जिसे गार्ड ने दौड़ा कर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस के अनुसार, चोरों ने बाजार की तीन दुकानों को निशाना बनाया था, जिनमें महावीरा किराना स्टोर, आरडी कम्युनिकेशन और मोनिका हार्डवेयर की दुकान से हजारों रुपये व सामान चोरी हुए हैं।

पुलिस फिलहाल पकड़े गए चोर से पूछताछ कर रही है और अन्य चोरों की तलाश में जुट गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493