काबुल, 11 जून (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के अशांत उरुगजान प्रांत में एक दृष्टिबाधित पुलिस अधिकारी को शनिवार को जिले का पुलिस प्रमुख नियुक्त किया गया।
खामा प्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, आंतरिक मंत्रालय के इस कदम को अप्रत्याशित बताया जा रहा है। स्थानीय पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कमांडर शाह महमूद की नियुक्ति अफगान नेशनल पुलिस फोर्सेज के साथ 14 वर्षो के अनुभव को देखते हुए की गई है।
महमूद ने देहरावूद जिले के पुलिस प्रमुख के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया। इससे पहले वे तारिनकोट में सुरक्षा प्रमुख थे।
महमूद को तालिबान का धुर-विरोधी बताया जाता है और कथित तौर पर तालिबान आतंकवादियों के बम विस्फोट में उनकी आंखों की रोशनी चली गई।
dharmpath.com dharmpath