विशाल भारद्वाज मेरे लिए मार्टिन स्कोर्सेस : शाहिद

मुंबई, 12 जून (आईएएनएस)। विशाल भारद्वाज की फिल्म ‘हैदर’ में बेहतरीन अभिनय के लिए वाह-वाही लूटने वाले अभिनेता शाहिद कपूर ने उनकी तुलना हॉलीवुड निर्देशक मार्टिन स्कोर्सेस से करते हुए कहा कि वह उनके लिए मार्टिन की तरह ही हैं।

विशाल भारद्वाज द्वारा निर्देशित और साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित आगामी फिल्म ‘रंगून’ में शहीद के साथ सैफ अली खान और कंगना रनौत भी महत्वपूर्ण भूमिका में दिखाई देंगे।

भारद्वाज के साथ फिर से काम करने के अनुभव के बारे में पूछे जाने पर शाहिद ने आईएएनएस से कहा, “विशाल सर के साथ काम करना अद्भुत है। वह मेरे लिए मार्टिन स्कोर्सेस हैं। उन्होंने मुझे तीसरी बार कास्ट किया है, यह अलग तरह की फिल्म है और विशाल सर के साथ काम करना मेरा सौभाग्य है।”

शाहिद के भाई ईशान भी बॉलीवुड में करियर की शुरुआत करने वाले हैं। इस बारे में पूछे जाने पर शाहिद ने कहा, “वह क्या करेंगे और क्या नहीं, इस बारे में उन्हें ही बताने दीजिए। यह मेरे बताने की बात नहीं है।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493