‘राम लखन’ का रीमेक नहीं बना रहा हूं : रोहित

मुंबई, 12 जून (आईएएनएस)। फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी ने स्पष्ट किया है कि वह ‘राम लखन’ (1989) का रीमेक नहीं बना रहे हैं, जिसे बनाने की योजना वह करन जौहर के साथ मिलकर कर बना रहे थे। वह करण के साथ किसी अन्य फिल्म पर काम कर रहे हैं।

रोहित शनिवार को कैंसर पेशेंट्स ऐड एसोसिएशन के वर्ल्ड नो टबैको डे कार्यक्रम में मौजूद थे। इस दौरान उनसे उनकी अगली फिल्म के बारे में पूछा गया, जिस पर उन्होंने कहा, “उन्हें (प्रशंसकों) मेरी कमी और खलने दीजिए। मैं अगले माह घोषणा करूंगा कि मैं क्या कर रहा हूं।”

‘राम लखन’ का रीमेक बनाने और इसके लिए कलाकारों का चयन करने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, “हम इसे नहीं बना रहे हैं। मैं और करन कुछ और कर रहे हैं। हम बहुत जल्द आपको बताएंगे कि हम क्या कर रहे हैं।”

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि ‘राम लखन’ का रीमेक बनाने की योजना ठंडे बस्ते में चली गई है या इसे अस्थायी रूप से छोड़ दिया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493