मांट्रियल, 12 जून (आईएएनएस)। मर्सिडीज टीम के अंग्रेज चालक लेविस हेमिल्टन ने रविवार को होने वाले कनाडा ग्रां प्री के लिए पोल पोजीशन हासिल किया है।
हेमिल्टन ने शनिवार को आयोजित क्वालीफाईंग रेस में सबसे तेज समय निकाला। वह अब रविवार को रेस में ससे आगे से शुरुआत करेंगे।
यह हेमिल्टन के करियर का 51वां पोल पोजीशन है। हेमिल्टन ने क्वालीफाईंग में एक मिनट 12.812 सेकेंड समय के साथ सर्किट का एक चक्कर पूरा किया।
हेमिल्टन के साथी चालक निको रोसर्ग ने क्वालीफा्ंग में दूसरा स्थान हासिल किया जबकि फेरारी टीम के सबास्टियन विटेल ने तीसरा और आस्ट्रेलिया के रेड बुल चालक डेनियल रिकाडरे ने चौथा स्थान हासिल किया।
dharmpath.com dharmpath