अमेरिका के समलैंगिक क्लब में हमला, कई घायल

हमलावर फ्लोरिडा के पल्स क्लब में अंदर घुस गए और उन्होंने लोगों को बंधक बना लिया।

ऑरलैंडो पुलिस का कहना है कि उन्होंने निंयत्रित विस्फोट किया।

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, क्लब के अंदर 20 बार गोलियों की आवाजें सुनाई दी। हमलावर के पास बम होने की आशंका है।

क्लब में 100 से अधिक लोग मस्ती कर रहे थे कि हमलावर ने स्थानीय समयानुसार रात लगभग दो बजे गोलीबारी शुरू कर दी।

एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया, “हमने कई बार गोलियां चलने की आवाजें सुनी, जिस कमरे में मैं था, वहां लोग फर्श पर लेट गए। मैं हमलवार को नहीं देख पाया।”

ऑरलैंडो में 22 वर्षीया गायिका क्रिस्टिना ग्रिमी की भी कंसर्ट के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493