दिल्ली में रेस्तरां का गरीबों को भोजन परोसने से इनकार, जांच के आदेश (लीड-1)

नई दिल्ली, 12 जून (आईएएनएस)। दिल्ली सरकार ने रविवार को कहा कि उन्होंने कनॉट प्लेस के एक रेस्तरां में गरीब बच्चों को भोजन परोसने से मना करने की एक महिला की शिकायत के बाद जांच के आदेश दिए हैं।

महिला अपने पति का जन्मदिन मनाने के लिए इन गरीब बच्चों को रेस्तरां लेकर गई थीं।

इस मामले से नाराज दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि ‘इस तरह की औपनिवेशिक मानसिकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।’

सिसोदिया ने ट्वीट कर कहा, “मैंने नई दिल्ली के डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट से मामले की जांच कर 24 घंटे के भीतर रिपोर्ट देने को कहा है।”

सिसोदिया ने आरोप सही पाए जाने पर रेस्तरां का लाइसेंस रद्द करने की भी चेतावनी दी। उन्होंने कहा, “हम रेस्तरां को इस तरह काम नहीं करने देंगे।”

शिकायतकर्ता महिला सोनाली शेट्टी देहरादून की रहने वाली हैं। उन्होंने कहा कि वह अपने पति के जन्मदिन का जश्न मनाने के लिए कुछ गरीब बच्चों को कनॉट प्लेस के एक रेस्तरां में लेकर गई थीं, लेकिन रेस्तरां के प्रबंधक ने भोजन परोसने से मना करते हुए महिला और उन बच्चों को चले जाने को कहा।

महिला ने कहा, “मैं आठ गरीब बच्चों को रेस्तरां लेकर गई थी, जो रेस्तरां के करीब फूल व हाथ के पंखे बेचते हैं। रेस्तरां प्रबंधक ने भेदभावपूर्ण रवैया अपनाते हुए बच्चों को खाना खिलाने से यह कहते हुए इनकार कर दिया कि बच्चों ने अच्छे कपड़े नहीं पहने हैं और वे भद्दे दिख रहे हैं।”

शेट्टी ने कहा, “इस मामले में पुलिस ने अभी प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज नहीं की है।”

शेट्टी ने शनिवार को इस कथित भेदभावपूर्ण रवैये का विरोध किया और रेस्तरां के बाहर धरना दिया।

रेस्तरां के अधिकारियों से बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन कई बार फोन करन के बावजूद कोई जवाब नहीं मिल सका।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493