उप्र में बाल श्रम 13 प्रतिशत बढ़ा

उप्र के श्रम मंत्री शाहिद मंजूर ने प्रदेश में कामकाजी बच्चों की बढ़ती संख्या पर चिंता व्यक्त हुए कहा कि अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन के अनुसार पूरे विश्व में बाल श्रमों की संख्या में वर्ष 2000 से अब तक दो-तिहाई की कमी आई है।

उत्तर प्रदेश श्रम विभाग एवं यूनीसेफ के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को डॉ. राम मनोहर लोहिया पार्क गोमतीनगर लखनऊ में बाल श्रम उन्मूलन संबंधी प्रदर्शनी का उद्धघाटन श्रम मंत्री शाहिद मंजूर ने किया।

इस अवसर पर उन्होंने बाल श्रम उन्मूलन रथ यात्रा का भी शुभारंभ किया। यह रथ यात्रा प्रदेश के 10 जनपदों-लखनऊ, इलाहाबाद, प्रतापगढ़, गोरखपुर, गोंडा, बाराबंकी, सीतापुर, बरेली, गाजियाबाद एवं आगरा के 300 स्थानों का भ्रमण कर बाल श्रम रोकने के लिए आम जन को जागरुक करेगी।

श्रम मंत्री ने कहा कि बाल श्रम उन्मूलन के लिए यह राज्य कार्ययोजना चरणबद्ध रूप से स्थानीय स्तर पर बाल श्रम विषय पर कार्य कर रहे सभी लोगों के लिए एक दिशा निर्देश के रूप में कार्य करेगी, जिसमें बाल श्रम से संबंधी विभिन्न कानूनों, न्यायिक निर्देशों, अधिसूचनाओं एवं एसआपी सम्मिलित रहेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493