पत्नी पर जानलेवा हमला कर फ्लाइट से भागा सीआईएसएफ जवान

चंदौली, 12 जून (आईएएनएस/आईपीएन)। उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के धानापुर क्षेत्र केतोरवां गांव में शनिवार रात सीआईएसएफ जवान अपनी पत्नी पर चाकू से जानलेवा हमला कर उसे घायल अवस्था में छोड़कर भाग निकला। यही नहीं हवाई यात्रा कर हरिकोटा (आंध्र प्रदेश) जाकर ड्यूटी भी ज्वाइन कर ली। घायल रिंकी यादव को परिजनों ने ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया।

रिंकी के पिता मुन्ना यादव ने बताया कि डेढ़ साल पहले मारुफपुर गांव के वीरेंद्र यादव से बेटी की शादी की थी। शादी के बाद से ही रिंकी को मारता पीटता रहता है। कुछ दिन से रिंकी अपने मायके आई है। तीन दिन पहले वीरेंद्र छुट्टी पर अपने घर आया था। शनिवार की रात लगभग 12 बजे ससुराल आकर रिंकी से साथ चलने की जिद करने लगा। उसके मना करने पर चाकू से हमला कर दिया।

धानापुर थानाध्यक्ष योगेंद्र सिंह यादव ने बताया कि आरोपी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीआईएसएफ हरिकोटा के कमांडर को एफआईआर की कॉपी ई-मेल से भेज दी गई है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493