चारा घोटाला मामला : लालू यादव रांची की सीबीआई अदालत में पेश

रांची, 13 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव करोड़ों रुपये के चारा घोटाले मामले में सोमवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की विशेष अदालत में पेश हुए।

अदालत ने दुमका कोषागार से अवैध तरीके से 3.31 करोड़ रुपये की निकासी से जुड़े मामले में 38 लोगों को तलब किया था। इसमें लालू यादव भी शामिल थे।

लालू रविवार शाम को पटना से रांची पहुंचे।

मामले की सुनवाई अभी चल रही है।

लालू यादव को पहले ही चारा घोटाला मामले में दोषी ठहराया जा चुका है। उन्हें अक्टूबर 2013 में पांच साल कैद की सजा सुनाई गई थी। वह फिलहाल, जमानत पर बाहर हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493