राजस्थान में वायुसेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त (लीड-1)

जोधपुर, 13 जून (आईएएनएस)। राजस्थान के जोधपुर में सोमवार को भारतीय वायुसेना (एएएफ) का एक मिग-27 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

हालांकि, पायलट विमान से सुरक्षित रूप से निकलने में कामयाब रहा।

रक्षा विभाग के जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) मनीष ओझा ने एक बयान में कहा, “जोधपुर के पास सोमवार पूर्वाह्न् लगभग 11.30 बजे आईएएफ का मिग-27 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान ने जोधपुर सैन्यअड्डे से उड़ान भरी थी और यह नियमित प्रशिक्षण उड़ान पर था।”

ओझा ने कहा कि दुर्घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “इस घटना में एक घर नष्ट हो गया, जबकि आसपास के घरों में भी दरारें आ गई हैं। हालांकि क्षेत्र में, जहां विभाग दुर्घटना हुई, वहां किसी के हताहत होने या गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493