चेन्नई, 13 जून (आईएएनएस)। अभिनेता-फिल्मकार कमल हासन ने ‘शाबाश नायडू’ के निर्देशक टी.के. राजीव कुमार के ‘बहुत बीमार’ होने की वजह से अब इसके निर्देशन की जिम्मेदारी अपने कंधों पर लेने की पुष्टि की है।
फिल्म में कोई विलंब न हो, इसलिए अब कमल इस तमिल-तेलुगू-हिंदी फिल्म का निर्देशन करेंगे, जिसमें पहली बार वह और उनकी अभिनेत्री बेटी श्रुति हासन साथ नजर आएंगे।
कमल हासन ने एक बयान में कहा, “मेरे निर्देशक राजीव बहुत बीमार है। यह दुखद झटका उस वक्त लगा जब हम लॉस एंजेलिस में चौथे दिन हमारी जांच-परख कर रहे थे। उनका लाइम बीमारी का ऑपरेशन हुआ है। यह एक दुर्लभ संक्रमण है, जो यूरोप एवं उत्तर अमेरिका में फैला हुआ है। यही वजह है कि अब मैं फिल्म का निर्देशन कर रहा हूं।”
उन्होंने कहा, “राजीव लॉस एंजेलिस में अच्छी से अच्छी चिकित्सा सेवा ले रहे हैं। हमने उन्हें सर्वश्रेष्ठ अस्पतालों में से एक में भर्ती कराया है। हमारे कर्मचारी उनका 27 घंटे ध्यान रख रहे हैं।”
फिल्म में कमल हासन रॉ जासूस की भूमिका में हैं। यह भूमिका तमिल फिल्म ‘दशावतारम’ (2010) के हासन के लोकप्रिय किरदार बलराम नायडू पर आधारित है।
dharmpath.com dharmpath