सर्राफा दुकान से 700000 रुपये के जेवर चोरी

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (गोमती पार) जयप्रकाश ने कहा कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। फिलहाल चोरों का कोई सुराग नहीं लग सका है।

घटना से गुस्साए व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। लोगों ने आरोप लगाया है कि पुलिस क्षेत्र में गस्त नहीं करती, इसीलिए चोरी की वारदातें बढ़ रहीं हैं।

पुलिस के अनुसार, चोरी की यह घटना अलीगंज, कपूरथला चौराहा स्थित प्रगति बाजार के बेसमेंट में स्थित चित्रांशी ज्वेलर्स नामक दुकान में हुई है।

पुलिस ने कहा कि दुकान मालिक राकेश रस्तोगी रोज की तरह रविवार को दुकान बंद कर घर चले गए थे। सोमवार सुबह पड़ोसी दुकानदारों ने शटर का ताला टूटा होने की सूचना दी।

राकेश के मुताबिक, चोर करीब छह-सात लाख रुपये के जेवरात चुरा ले गए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493