साओ पाउलो, 13 जून (आईएएनएस)। आठ बार ब्राजील सेरी-ए का खिताब अपने नाम कर चुकी पाल्मेरास ने कोरिंथियंस को 1-0 से हराकर अंकतालिका में दूसरा स्थान हासिल कर लिया है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, आलियान्ज पार्क मैदान पर हुए इस मैच में मिडफील्डर सिवटोन जावियेर ने एक मात्र गोल किया।
इस जीत के साथ ही पाल्मेरास के 15 अंक हो गए हैं और वह लीग की शीर्ष टीम इंटरनेशनल से एक अंक पीछे है।
एक और मुकाबले में क्रुजेइरो ने एटलेटिको मिनएरो को 3-2 से मात दी। एटलेटिको के लिए अपना पहला मैच खेल रहे ब्राजील के फ्रेड भी गोल करने के बावजूद टीम को जीत नहीं दिला सके।
क्रुजेइरो की टीम को इस मैच में आठ खिलाड़ियों के साथ ही खेलना पड़ा। ब्रायन, लुकास और लुकास रोमेरो को रैफरी ने बाहर का रास्ता दिखाया। एटलेटिको के मार्कोस रोचा को भी रैफरी ने रेड कार्ड दिखाया।
क्रुजेइरो के लिए डुविएर रिआसको, अलीसन, ब्रूनो रोड्रिगो ने गोल किए। एटलेटिको के लिए राफेल कारिकोअ ने अन्य गोल किया।
इस हार के कारण एटलेटिको 16वें स्थान पर आ गई है। वहीं, क्रुजेइरो को 15वां स्थान प्राप्त है।
रविवार को हुए अन्य मुकाबलों में वीटोरिया और बोटाफोगो के बीच मैच 1-1 से ड्रॉ रहा।
dharmpath.com dharmpath