मुठभेड़ में शातिर लुटेरा गिरफ्तार, 2 फरार

सिंभावली थाना प्रभारी नरेन्द्र शर्मा ने कहा कि 12 जून को भीम सिंह पुत्र लेखराज सिंह निवासी गाजीपुर दिल्ली अपने नाना के घर गांव भगवानपुर से पैदल सिंभावली की ओर नवादा नहर की पटरी से होते हुए आ रहा था। तभी अपाची बाइक सवार तीन बदमाश आठ हजार रुपये नगद व पर्स लूटकर फरार हो गए।

शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नवादा रोड स्थित शराब फैक्ट्री के निकट लूट की योजना बनाते एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसके दो साथी फरार होने में सफल रहे। जिनके कब्जे से लूट की रकम से 2500 हजार रुपये नगद, पर्स, तमंचा व कारतूस बरामद हुए हैं।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार बदमाश का नाम इशराफील उर्फ मन्टू पुत्र इस्लाम, जबकि फरार बदमाशों के नाम मन्साद पुत्र शमशाद व जुल्फी उर्फ जुल्फेकार पुत्र अजहर निवासी गांव जसौरा थाना मुंडाली जनपद मेरठ है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493