दुनिया की रफ्तार धीमी, भारत का हो रहा तेज विकास : जेटली

इलाहाबाद, 13 जून (आईएएनएस/आईपीएन)। दुनिया धीमी गति से चल रही है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया का सबसे तेजी से प्रगति करने वाला देश है। दो दिन की भाजपा कार्यसमिति में पार्टी नेतृत्व देश को यही बताने की कोशिश कर रहा है। कार्यसमिति के दूसरे व अंतिम दिन वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि हम इतिहास बनते हुए देख रहे हैं। हमें संयम नहीं खोना है, हमें अहंकारी नहीं होना है।

दो वर्षो में भारत की आर्थिक उपलब्धियों पर चर्चा करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि आर्थिक मोर्चे पर विभिन्न क्षेत्रों में हमने पिछले दो वर्षो में सफलता के कई नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। पिछले दो वर्षो में हम जीडीपी को 5.6 प्रतिशत से बढ़ाकर 7.6 तक लाने में सफल हुए हैं। उन्होंने कहा कि हमारा विकास सर्वस्पर्शी और सर्वसमावेशिक है। दुनिया भर में पिछले दो वर्षो में भारत को देखने का नजरिया बदला है।

जेटली ने कहा कि आज दो वर्ष बाद हमारी आर्थिक नीतियों की आलोचना करने वालों के भी मुंह बंद हो चुके हैं। क्योंकि सभी आंकड़े आज इस तथ्य को इंगित कर रहे हैं कि भारत दुनिया की सबसे तेज गति से विकास करने वाली अर्थव्यवस्था है। भारत चीन को पछाड़कर विश्व की सबसे तेज गति से विकास करने वाली अर्थव्यवस्था बन चुकी है। पिछली तिमाही में तो हमने 7.9 प्रतिशत का विकास दर हासिल किया है। एफडीआई में रिकॉर्ड तोड़ वृद्धि हुई और निवेशकों का भरोसा भारत में बहाल हुआ है।

उन्होंने कहा कि हमने अब तक का सबसे अधिक विदेशी मुद्रा का भंडार अर्जित किया है, सबसे अधिक विदेशी निवेश पिछले दो वर्षो में ही हुआ है, सभी प्रकार के घाटों को हमने नियंत्रित किया है। उन्होंने कहा कि हमें कांग्रेस से विरासत में एक खस्ताहाल अर्थव्यवस्था मिली थी, जिसे हम पुन: पटरी पर वापस लेकर आए। उन्होंने कहा कि हमने विकास को सामाजिक सशक्तीकरण से जोड़कर जीडीपी को एक मानवीय दृष्टिकोण देने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि स्टार्टअप इंडिया, स्टैंडअप इंडिया, स्किल इंडिया, मेक इन इंडिया और प्रधानमंत्री मुद्रा बैंक के माध्यम से हमने स्वरोजगार के जरिए बेरोजगारी की समस्या का समाधान किया है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493