एकता की ‘वीरे दी वेडिग’ में करीना, सोनम, स्वरा

मुंबई, 14 जून (आईएएनएस)। फिल्म निर्माता एकता कपूर और रिया कपूर ने अपनी अगली फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ के लिए सोनम कपूर, करीना कपूर और स्वरा भास्कर को साइन किया है।

सोनम ने मंगलवार को ट्विटर पर लिखा, “मेरी अगली फिल्म ‘वीरे दी वेडिग’ है। रिया कपूर, करीना कपूर, स्वरा भास्कर, शिखा तलसानिया, एकता कपूर की जुगलबंदी। सरहदें पीछे छोड़ रहे हैं। नया युग। नारीवाद।”

सोनम एवं करीना पहली बार किसी फिल्म में साथ नजर आएंगी।

सोनम, स्वरा के साथ ‘रांझणा’ व ‘प्रेम रतन धन पायो’ फिल्म में काम कर चुकी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493