अमेरिकी इतिहास में अब तक सबसे इस भीषण गोलीबारी में 50 लोगों की मौत हो गई, जबकि 53 अन्य घायल हो गए।
एबीसी की मंगलवार की रिपोर्ट के अनुसार, पीड़ितों के प्रति एकजुटता प्रदर्शित करने के लिए सोमवार शाम सिडनी हार्बर ब्रिज को इंद्रधनुषी रंगों से रोशन किया गया। ब्रिस्बेन के स्टोरी ब्रिज को भी इन्हीं रंगों से दर्शाया गया।
सिडनी में लगभग 400 लोगों ने मोमबत्तियां जलाकर पीड़ितों के साथ संवेदना जताने वाले कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
इसमें हिस्सा लेने वाले एरिन यंग ने एबीसी से कहा, “यह एक खास समुदाय के प्रति नफरत के कारण अंजाम दिया गया अपराध था। यह नामसमझी का परिणाम है। यदि हमारे पास जानकारी हो और हम लोगों को यह बता पाएं कि क्या अच्छा है तथा क्या नहीं, तो इस तरह की घटनाएं नहीं होंगी।”
dharmpath.com dharmpath