इस्लामाबाद, 14 जून (आईएएनएस)। पाकिस्तान के क्वेटा शहर में पुलिस के एक अभियान में पांच आतंकवादी मारे गए।
प्रांतीय गृह मंत्री सरफराज बुगती ने बताया कि पुलिस को बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा में कुछ संदिग्ध आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद अभियान शुरू किया गया।
पुलिस ने जैसे ही आतंकवादियों के ठिकाने पर छापा मारा, उधर से गोलीबारी शुरू कर दी गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पांच आतंकवादी मारे गए।
मंत्री ने बताया कि तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान से संबद्ध आतंकवादी प्रांत में पुलिसकर्मियों और सुरक्षा बलों के जवानों को निशाना बनाते थे।
dharmpath.com dharmpath