बाल शोषण के दोषी अमेरिकी को कंबोडिया में 10 साल की जेल

नोम पेन्ह, 14 जून (आईएएनएस)। कंबोडिया में एक न्यायालय ने एक 53 वर्षीय अमेरिकी व्यक्ति को 10 साल कैद की सजा सुनाई है। यह व्यक्ति बच्चों का यौन शोषण करने का दोषी पाया गया है।

न्यायालय के फैसले के मुताबिक, “नोम पेन्ह स्थित विमानन कंपनी एयरो कंबोडिया का पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी ब्रायन नासवॉल बच्चों के यौन शोषण का दोषी पाया गया है।”

न्यायालय ने दोषी को सभी आठ पीड़ितों को दो-दो हजार डॉलर मुआवजा देने का भी आदेश दिया।

ब्रायन को पिछले साल 22 मई को नोम पेन्ह के कोह पिच द्वीप से अपने दो दोस्तों के सामने एक 13 वर्षीय किशोरी के साथ अश्लील हरकत करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

इसके बाद छह अन्य कम उम्र की लड़कियां भी ब्रायन के खिलाफ गवाही देने के लिए इस मामले में शामिल हो गई थीं।

कंबोडिया में इस तरह के अपराधों की बढ़ती संख्या को देखते हुए 2003 में बाल यौन शोषण विरोधी अभियान शुरू किया गया था। इसके बाद बाल अपराध के दोषी कई विदेशियों को जेल में डाल दिया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493