ओबामा गुरुवार को ऑरलैंडो जाएंगे

वाशिंगटन, 14 जून (आईएएनएस)। व्हाइट हाउस की ओर से सोमवार को कहा गया कि राष्ट्रपति बराक ओबामा ऑरलैंडो के समलैंगिक नाइटक्लब में गोलीबारी की घटना में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना जाहिर करने गुरुवार को ऑरलैंडो जाएंगे।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने व्हाइट हाउस के बयान के हवाले से कहा, “राष्ट्रपति पीड़ितों के परिवारों के प्रति हमदर्दी व्यक्त करने और अपने जख्मों से उबर रहे समुदाय के प्रति एकजुटता जाहिर करने के लिए गुरुवार को ऑरलैंडो जाएंगे।”

रविवार रात फ्लोरिडा राज्य के ऑरलैंडो शहर में एक समलैंगिक नाइटक्लब में एक बंदूकधारी युवक ने अंधाधुंध गोलियां बरसाकर 49 लोगों को मौत की नींद सुला दिया और अन्य 53 लोगों को घायल कर दिया। गोलीबारी की यह घटना 2001 के 9/11 आतंकवादी हमले के बाद अमेरिका के इतिहास में अब तक का सबसे भीषण आतंकवादी हमला है।

बंदूकधारी हमलावर की पहचान फ्लोरिडा के सेंट लुसी पोर्ट निवासी उमर मतीन (29) के रूप में हुई है, जिसने नाइटक्लब में रविवार तड़के दो बजे अंधाधुंध गोलियां चलाईं। पुलिस ने बाद में उसे बाद में मौके पर ही एक मुठभेड़ में मार गिराया।

ओबामा ने सोमवार को फेडरल ब्यूरो ऑफ इंवेस्टिगेशन (एफबीआई) के निदेशक जेम्स कोमे से मुलाकात करने के बाद कहा कि ऑरलैंडो की गोलीबारी की घटना ‘घर में पनपा चरमपंथ’ है।

ओबामा ने व्हाइट हाउस में कहा, “हम फिलहाल आपको यही बता सकते हैं कि यह घर में पनपे चरमपंथ का एक उदाहरण है, जिसे लेकर हम सभी लंबे अर्से से चिंतित हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493