यूरो 2016 के लिए काफी बड़े इरादे हैं : इटली कोच

लियोन, 14 जून (आईएएनएस)। इटली फुटबाल टीम के प्रमुख कोच एंटोनियो कोंटे ने कहा है कि यूरो-2016 में उनकी टीम ‘काफी बड़े इरादे’ के साथ मैदान में उतरी है। उनका अभी का मुख्य लक्ष्य यूरोपियन फुटबाल चैम्पियनशिप की अंतिम 16 टीमों में जगह बनाना है।

सोमवार देर रात हुए अपने अपने पहले मुकाबले में बेल्जियम को 2-0 से हराकर इटली ने विजयी आगाज किया।

वेबसाइट ‘यूईएफए डॉट कॉम’ के अनुसार, कोंटे ने कहा, “हमारे इरादे काफी बड़े हैं और लक्ष्य वही है, अंतिम 16 में जगह बनाना।”

कोच ने कहा, “मुझे लगता है कि 23 खिलाड़ियों को मैदान पर अपना बेहतरीन प्रदर्शन करते देखते हुए प्रशंसक काफी खुश हुए होंगे।”

कोंटे ने कहा कि वह खिलाड़ियों को एक होकर खेलते देख काफी खुश हुए, जिसके कारण यह परिणाम निकला।

इटली के मुख्य कोच का मानना है कि टीम को अपनी गति बनाए रखने और आगामी खेलों में बेहतरीन तरीके से खेलने की जरूरत है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493