लखनऊ, 14 जून (आईएएनएस/आईपीएन)। राष्ट्रीय निषाद संघ के राष्ट्रीय सचिव चौधरी लौटन राम निषाद ने गृह मंत्री राजनाथ सिंह के आरक्षण फार्मूला का स्वागत करते हुए इसे अतिपिछड़ों व अतिदलितों के हित में बताया।
लखनऊ, 14 जून (आईएएनएस/आईपीएन)। राष्ट्रीय निषाद संघ के राष्ट्रीय सचिव चौधरी लौटन राम निषाद ने गृह मंत्री राजनाथ सिंह के आरक्षण फार्मूला का स्वागत करते हुए इसे अतिपिछड़ों व अतिदलितों के हित में बताया।
उन्होंने कहा कि जब तक पिछड़े व दलित वर्ग का वर्गीय विभाजन नहीं होगा, तब तक अतिपिछड़ों व अतिदलितों को सामाजिक न्याय व आरक्षण का लाभ नहीं मिल सकता। उन्होंने कहा कि मंडल कमीशन के सदस्य एलआर नायक ने भी पिछड़े वर्ग का दो श्रेणियों में विभाजन कर सुझाव दिया था।
निषाद ने कहा कि महाराष्ट्र, बिहार, हरियाणा, पश्चिम बंगाल, ओड़िशा, आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक आदि राज्यों में अन्य पिछड़े वर्ग का दो या दो से अधिक श्रेणियों में वर्गीय विभाजन कर अलग-अलग आरक्षण की व्यवस्था है।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में पिछड़े वर्ग का वर्गीय विभाजन न होने से तीन-चार दबंग, राजनीतिक रूप से ताकतवर व मलाईदार जातियां ही 27 प्रतिशत आरक्षण का अधिकांश हिस्सा हड़प कर लेती हैं। आरक्षण की वास्तविक हकदार अतिपिछड़ी, अत्यंत पिछड़ी व विमुक्त जनजातियां आरक्षण के लाभ से वंचित की जा रही हैं।
dharmpath.com dharmpath