मुंबई, 14 जून (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को मामूली गिरावट देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 1.06 अंक की मामूली गिरावट के साथ 26,395.71 पर और निफ्टी 1.75 अंकों की गिरावट के साथ 8,108.85 पर बंद हुआ।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 85.73 अंकों की तेजी के साथ 26,482.50 पर खुला और 1.06 अंकों या 0.00 फीसदी गिरावट के साथ 26,395.71 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 26,485.45 के ऊपरी और 26,264.81 के निचले स्तर को छुआ।
सेंसेक्स के 30 में से 13 शेयरों में तेजी रही। सिप्ला (2.77 फीसदी), अडाणी पोर्ट्स (2.67 फीसदी), भारतीय स्टेट बैंक (2.65 फीसदी), आईटीसी (0.96 फीसदी) और टाटा मोटर्स (0.93 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।
सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे बजाज ऑटो (1.00 फीसदी), हीरो मोटोकॉर्प (0.91 फीसदी), एशियन पेंट्स (0.89 फीसदी), हिन्दुस्तान यूनिलीवर (0.85 फीसदी) और मारुति (0.75 फीसदी)।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 23.8 अंकों की तेजी के साथ 8,134.40 पर खुला और 1.75 अंक या 0.02 फीसदी गिरावट के साथ 8,108.85 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,134.95 के ऊपरी और 8,069.50 के निचले स्तर को छुआ।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में हालांकि तेजी देखी गई। मिडकैप 20.79 अंकों की तेजी के साथ 11,340.45 पर और स्मॉलकैप 60.85 अंकों की तेजी के साथ 11,372.61 पर बंद हुआ।
बीएसई के 19 में से 13 सेक्टरों में तेजी रही। रियल्टी (0.84 फीसदी), स्वास्थ्य सेवाएं (0.51 फीसदी), औद्योगिक (0.50 फीसदी), धातु (0.48 फीसदी) और उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (0.42 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।
बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे तेल एवं गैस (0.52 फीसदी), ऊर्जा (0.47 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (0.42 फीसदी), प्रौद्योगिकी (0.37 फीसदी) और गैर अनिवार्य वस्तु एवं सेवाएं (0.06 फीसदी)।
बीएसई में कारोबार का रुझान नकारात्मक रहा। कुल 952 शेयरों में तेजी और 1,546 में गिरावट रही, जबकि 163 शेयरों के भाव में बदलाव नहीं हुआ।
dharmpath.com dharmpath