कैराना जाएगी भाजपा की टीम : केंद्रीय मंत्री

बहराइच जिले के एक दिवसीय दौरे पर आए श्रीपद नायक ने मथुरा के जवाहरबाग कांड में मारे गए पुलिसकर्मियों के परिजनों को प्रदेश सरकार की और से आर्थिक सहायता देने को सिर्फ दिखावा बताया और कहा कि पैसे देने से किसी भी व्यक्ति की जान की क्षतिपूर्ति नहीं हो सकती।

नायक ने कहा कि प्रत्येक राज्य में एम्स की तरह आयुष अस्पताल की स्थापना कराई जाएगी। वहां चिकित्सा और शोध की बेहतर व्यवस्था होगी। इसकी शुरुआत दिल्ली में हो चुकी है। तीन माह के भीतर दिल्ली में ऐसे चिकित्सालय का लोकार्पण प्रधानमंत्री करेंगे।

लोक निर्माण विभाग के अतिथि भवन में नायक ने संवाददाताओं से कहा कि आयुष चिकित्सा व्यवस्था का बजट 32 से बढ़ाकर 42 फीसदी किया गया है।

उन्होंने कहा कि भारतीय चिकित्सा पद्धति आयुष को अमेरिका ने भी सराहा है और मिलकर कार्य किए जाने की इच्छा जताई है।

कैराना प्रकरण पर उन्होंने कहा, “हिंदुओं का पलायन दुखद है जो प्रदेश सरकार की लॉ एंड आर्डर की बिगड़ती हालत का आइना है। तीन मंत्रियों का प्रतिनिधिमंडल कैराना का दौरा कर वस्तुस्थिति की जानकारी लेगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493