लंदन, 14 जून (आईएएनएस)। भारतीय हॉकी टीम ने चैम्पियंस ट्रॉफी 2016 के अपने चौथे पूल मैच में मंगलवार को दक्षिण कोरिया को 2-1 से हरा दिया।
भारत के लिए सुनील सोमप्रीत और चदंदा थिमैया ने गोल किए। वहीं, दक्षिण कोरिया के लिए जुहुन किम ने एकमात्र गोल किया।
दोनों टीमों ने शुरू से ही अच्छा खेल दिखाया। मैच का पहला गोल सुनील ने किया। सुनील ने 39वें मिनट में शानदार खेल दिखाते हुए गेंद को गोलपोस्ट में डालकर भारत को 1-0 से आगे कर दिया।
जब लग रहा था कि भारत इस मैच को इसी स्कोर के साथ अपने नाम कर लेगा, तभी किम ने 57वें मिनट में मैदानी गोल कर दक्षिण कोरिया को बराबरी पर ला खड़ा किया। लेकिन, दक्षिण कोरिया अपनी खुशी का जश्न मना पाता, उससे पहले ही कुछ ही सेकेंड में थिमैया ने 57वें मिनट में ही दूसरा गोलकर टीम की जीत पक्की कर दी।
dharmpath.com dharmpath