भोपाल, 15 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित अन्य स्थानों पर बुधवार सुबह बादल छाए रहे, जिससे उमस बढ़ गई। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान हवाएं के चलने के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है।

राज्य में बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में हवाएं चलने से तापमान में कुछ गिरावट आई है। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी 24 घंटों के दौरान ग्वालियर, चंबल, सागर, शहडोल व जबलपुर संभाग में कई स्थानों पर बारिश हो सकती है।
राजधानी भोपाल में बुधवार को न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री, इंदौर में 25.5 डिग्री, ग्वालियर में 31.7 डिग्री और जबलपुर में 30 सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, एक दिन पहले मंगलवार को भोपाल में अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री, इंदौर में 36.6 डिग्री, ग्वालियर में 40.4 डिग्री और जबलपुर में 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।