यूरो 2016 में गुरुवार को होंगे 3 मुकाबले

पेरिस, 15 जून (आईएएनएस)। यूरो कप-2016 के तहत गुरुवार को तीन मुकाबले खेले जाएंगे। टूर्नामेंट के ग्रुप-ए में भारतीय समयनुसार (बुधवार देर रात 12.30 बजे) फ्रांस का मुकाबला मार्सेली के स्टेड वेलोड्रोम में अल्बानिया से होगा।

इसके अलावा ग्रुप-बी में भारतीय समयनुसार, शाम 6.30 बजे लेंस अग्लो में इंग्लैंड की भिड़ंत वेल्स से होगी। वहीं, ग्रुप-सी में भारतीय समयनुसार, रात 9.30 बजे लियोन के स्टेड डे लियोन स्टेडियम में यूक्रेन और नॉर्दर्न आयरलैंड आमने-सामने होंगे।

यूरो-2016 के सभी मैचों का प्रसारण भारत में सोनी सिक्स और सोनी ईएसपीएन चैनल पर होगा।

इससे पहले, मंगलवार देर रात पुर्तगाल का सेंट एटीनी में आइसलैंड से हुआ मुकाबला 1-1 से ड्रॉ रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493