इराक में सुरक्षाबलों, आईएस आतंकवादियों के बीच संघर्ष जारी

सुरक्षाबल के सूत्रों और एक पुलिस प्रमुख के मुताबिक सेना ने निनेवाह प्रांत से आईएस समूह के कब्जे से दो गांवों को मुक्त करा दिया।

लेफ्टिनेंट जनरल रेड शकारी जावदत ने कहा कि इराक के पश्चिमी अनबर प्रांत में संघीय पुलिस और संबद्ध शिया और सुन्नी हाश्द इकाइयों ने बगदाद से लगभग 50 किलोमीटर दूर फल्लुजाह में आईएस के कब्जे वाले शहरों को खाली कराने के लिए अभियान चलाया।

सेना फल्लुजाह से लगभग पांच किलोमीटर दूर फरात नदी की एक शाखा पर एक छोटे बांध को मुक्त कराने में सफल रही। इसके अलावा, नदी के आसपास के क्षेत्रों को आजाद कराने में भी सफल रहे।

जावदत ने दोनों ओर के मृतकों का ब्यौरा नहीं दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493