डिज्नी ने ऑरलैंडो हादसे के पीड़ितों को 10 लाख डॉलर दिए

ऑरलैंडो, 15 जून (आईएएनएस)। अमेरिकी मनोरंजन कंपनी डिज्नी ने ऑरलैंडो गोलीकांड के पीड़ितों की सहायता के लिए 10 लाख डॉलर का दिया है। यह दान ऑरलैंडो के मेयर द्वारा स्थापित कोष के माध्यम से दिया गया है।

मनोरंजन समूह ने मंगलवार को वनऑरलैंडो फंड में दान देने की घोषणा करते हुए कहा कि यह धन डिज्नी कर्मचारियों के अतिरिक्त दान से दिया गया है।

वेबसाइट ‘वैराइटी डॉट कॉम’ की रपट के मुताबिक, ऑरलैंडो के मेयर बडी डायर ने यह कोष स्थापित किया है।

वॉल्ट डिज्नी पार्क एंड रिसार्ट्स कंपनी के अध्यक्ष बॉब चैपेक ने कहा, “हम इस त्रासदी से काफी आहत हैं और उम्मीद करते हैं कि हमारी प्रतिबद्धता इस मूर्खतापूर्ण कार्य से प्रभावित होने वाले लोगों की मदद करेगी। हम मृतकों के प्रति शोक और उनके परिवारों, दोस्तों और प्रियजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हैं।”

डिज्नी के अधिकारियों ने कहा कि वह सेंट्रल फ्लोरिडा में सरकारी एजेंसियों के साथ इस घटना से प्रभावित लोगों को सहयोग देने के लिए काम कर रहे हैं।

डिज्नी पार्क के संपादकीय सामग्री निदेशक थॉमस स्मिथ ने कहा, “हम इस भीषण घटना से प्रभावित हर किसी के साथ हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493