हैदराबाद का आईटी निर्यात 75 हजार करोड़ रुपये से अधिक

हैदराबाद, 15 जून (आईएएनएस)। हैदराबाद का सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) निर्यात वित्त वर्ष 2015-16 में साल-दर-साल आधार पर 13.26 फीसदी बढ़कर 75,070 करोड़ रुपये रहा।

तेलंगाना सरकार के आईटी मंत्री के. तारकरामा राव ने बुधवार को संवाददाताओं से कहा कि आईटी और आईटी आधारित सेवाओं (आईटीईएस) के निर्यात में हैदराबाद की विकास दर राष्ट्रीय विकास दर 12.3 फीसदी से अधिक रही।

शहर ने इस क्षेत्र में आलोच्य वर्ष में करीब 35,611 नई नौकरियों का सृजन किया, जिससे इस क्षेत्र में शहर के कुल कामगारों की संख्या बढ़कर 4,07,385 हो गई।

मंत्री ने राज्य की सालाना आईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार रपट जारी की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493