गुड़गांव में मनी ट्रांसफर एजेंट की गोली मारकर हत्या

गुड़गांव, 15 जून (आईएएनएस)। गुड़गांव में 33 वर्षीय मनी ट्रांसफर एजेंट की गोली मारकर हत्या कर दी गई और नगदी से भरे उस बैग को लूट लिया गया, जिसे वह लेकर जा रहा था। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी है।

पीड़ित की पहचान उत्तर प्रदेश के कुशीनगर निवासी फकरुद्दीन के रूप में हुई है।

वह गुड़गांव के एक गांव में अपने परिवार के साथ रहता था और एक मनी ट्रांसफर एजेंसी चलाता था।

पुलिस अधिकारी उस्मान खान ने कहा, “फकरुद्दीन मंगलवार रात को एक बाइक से अपने कार्यालय से घर लौट रहा था। लुटेरों ने बेहद नजदीक से उसके सीने में गोलियां दाग दीं।”

उसे तत्काल एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि उससे जो बैग छीना गया, उसमें कितनी रकम थी। मृतक के भाई ने पुलिस को बताया, “आमतौर पर बैग में पांच से 10 लाख रुपये होते थे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493