वेल्स की इंग्लैंड पर जीत बाकी है : मिडफील्डर रामसे

लेंस (फ्रांस), 15 जून (आईएएनएस)। वेल्स के मिडफील्डर आरोन रामसे का कहना है कि समय आ गया है कि उनकी टीम इंग्लैंड को हार का मजा चखाए।

यूरोपियन फुटबाल चैम्पियनशिप 2016 में गुरुवार को दोनों टीमें आमने-सामने होंगी।

वेल्स की टीम 1984 के बाद अपने पड़ोसी देश की टीम पर पहली जीत की तरफ देख रही है। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए टूर्नामेंट के अंतिम 16 में जगह बनाने के मकसद से भी काफी महत्वपूर्ण है।

वेबसाइट ‘गोल डॉट कॉम’ के अनुसार, रामसे ने बुधवार को कहा, “आशा करता हूं कि हम ऐसा कर सकेंगे (इंग्लैंड को हरा सकेंगे)। लंबा समय गुजर गया उन्हें हराए हुए। “

रामसे ने कहा कि रग्बी या फिर कोई और खेल देख लें। वेल्स की इंग्लैंड के साथ कड़ी प्रतिद्वंद्विता नजर आ ही जाएगी।

मिडफील्डर ने कहा कि उनकी टीम इंग्लैंड को हराने और इस खेल से कुछ अच्छा हासिल करने का इंतजार कर रही है।

अपने पहले मुकाबले में स्लोवाकिया को 2-1 से हराने वाली वेल्स की टीम के मिडफील्डर ने कहा कि हर मुकाबले के बाद उनकी टीम और भी बेहतर होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493