जोगी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के कुशासन से मुक्ति जरूरी है। उनके द्वारा जन सहयोग से बनाई जा रही पार्टी ही छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से मुक्त करने की क्षमता रखती है।
जोगी ने यह भी कहा कि 21 जून को ग्राम आवाज के द्वितीय चरण में वे ठाठापुर (मुख्यमंत्री के क्षेत्र) में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के क्षेत्र में ग्राम आवाज के कार्यक्रम से मुख्यमंत्री स्वत: भयभीत हैं, इसलिए तेरह वर्षों में पहली बार मुख्यमंत्री ने अपने गृहग्राम ठाठापुर (रामपुर) में रात्रि विश्राम कर एवं पंच-सरपंचों को नई राजधानी में घुमाने की योजना बना तीस करोड़ रुपये खर्च करने को आतुर हो गए हैं।
dharmpath.com dharmpath