मेघालय में बस खाई में गिरी, 29 मरे

शिलांग, 15 जून (आईएएनएस)। मेघालय में एक बस सोमवार को 500 फुट गहरी खाई में गिर गई, जिसके कारण बस में सवार कम से कम 29 लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

शिलांग, 15 जून (आईएएनएस)। मेघालय में एक बस सोमवार को 500 फुट गहरी खाई में गिर गई, जिसके कारण बस में सवार कम से कम 29 लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

पुलिस ने बुधवार को कहा कि दुर्घटना मंगलवार रात ईस्ट जयंतिया हिल्स जिले के सोनापुर में घटी। दुर्घटनास्थल मेघालय की राजधानी शिलांग से लगभग 150 किलोमीटर दूर है।

बचाव कार्य में जुटे तीन बचावकर्मी भी उस समय घायल हो गए, जब एक बड़ा चट्टान लुढ़क कर उनसे जा टकराया।

ईस्ट जयंतियां हिल्स जिले के पुलिस प्रमुख, स्पिल थामार ने कहा, “हमने खाई से नौ घायलों को बचा लिया है और सात शव निकाल लिए हैं।”

उन्होंने कहा, “हमने खराब मौसम और बीहड़ इलाके के कारण अपना बचाव अभियान रोक दिया है। हम कल (गुरुवार) सुबह बचाव अभियान दोबारा शुरू करेंगे और सभी शव बरामद करेंगे।”

यह निजी बस मेघालय होते हुए सिलचर से गुवाहाटी जा रही थी।

थामार ने कहा कि गंभीर रूप से घायलों को शिलांग में उत्तर पश्चिम इंदिरा गांधी क्षेत्रीय चिकित्सा विज्ञान संस्थान तथा वेस्ट जयंतिया जिले में जोवाई सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने कहा, “हम फिलहाल दुर्घटना के कारणों का पता नहीं लगा पाए हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493