Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/load.php on line 926

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826

Deprecated: Function get_magic_quotes_gpc() is deprecated in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4826
 असम कांग्रेस अध्यक्ष का एम्स में निधन | dharmpath.com

Sunday , 11 May 2025

ब्रेकिंग न्यूज़
Home » भारत » असम कांग्रेस अध्यक्ष का एम्स में निधन

असम कांग्रेस अध्यक्ष का एम्स में निधन

नई दिल्ली, 16 जून (आईएएनएस)। कांग्रेस की असम इकाई के अध्यक्ष अंजन दत्ता का गुरुवार सुबह यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में निधन हो गया। वह 64 वर्ष के थे।

उन्हें 25 मई को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फेफड़ा रोग विशेषज्ञ रणदीप गुलेरिया की देखरेख में उनका इलाज चल रहा था।

एम्स के एक वरिष्ठ चिकित्सक ने आईएएनएस को बताया, “उनका आज (गुरुवार) सुबह 7.15 बजे निधन हो गया और उनके पार्थिव शरीर को मुर्दाघर भिजवा दिया गया है।”

अंजन कई वर्षो तक कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। उन्हें पहले दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उनकी हालत और बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया।

उन्हें 13 दिसंबर, 2014 को असम प्रदेश कांग्रेस समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी उनसे मिलने एम्स पहुंचे थे।

असम कांग्रेस अध्यक्ष का एम्स में निधन Reviewed by on . नई दिल्ली, 16 जून (आईएएनएस)। कांग्रेस की असम इकाई के अध्यक्ष अंजन दत्ता का गुरुवार सुबह यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में निधन हो गया। वह 64 वर्ष नई दिल्ली, 16 जून (आईएएनएस)। कांग्रेस की असम इकाई के अध्यक्ष अंजन दत्ता का गुरुवार सुबह यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में निधन हो गया। वह 64 वर्ष Rating:
scroll to top