उप्र में बारिश के बाद गर्मी से राहत

लखनऊ, 16 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ व आसपास के इलाकों में बुधवार देर शाम बारिश होने से गुरुवार को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे और कुछ जगहों पर बूंदाबांदी होने के आसार हैं।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता के अनुसार, अगले दो-तीन दिनों तक आंशिक तौर पर बदली का असर बना रहेगा। रुक-रुककर सामान्य से लेकर तेज बारिश हो सकती है। अगले सप्ताह तक मानसून के सक्रिय होने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त गुरुवार को बनारस का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री, कानपुर का 26 डिग्री, बनारस का 25 डिग्री, इलाहाबाद का 26.3 डिग्री और गोरखपुर का 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493